उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

गाजियाबाद में गेम खेलते समय बच्चे की क्रूर हत्या, किशोर ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट; पुलिस अलर्ट, दो समुदायों में तनाव

गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खेलते समय दो बच्चों के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक किशोर ने दूसरे बच्चे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक बच्चे का नाम अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन उसके पिता नईम मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच चल रही है और किसी भी तरह के सांप्रदायिक तनाव को फैलने से रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Related Articles

Back to top button