उत्तर प्रदेश

बारात से लौट रही बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 6 बारातियों की मौत, 13 घायल

उत्तर प्रदेश के धौलाना-मसूरी मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस ट्रक के नीचे दब गई और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए।

इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गाजियाबाद के डासना निवासी इकराम कुरैशी के बेटे की बारात बुलंदशहर के गुलावठी से लौटते समय हुआ।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन व हाईड्रा मशीन की मदद से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मृतकों में सोनू, यूसुफ, अख्तर, यूनुस, मुन्ना और बस ड्राइवर अशोक शामिल हैं।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने मौके का जायजा लिया और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button