उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में 13 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप, हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा; हालत नाजुक

लखनऊ के आशियाना सेक्टर M1 में एक निर्माणाधीन मकान में 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम आंधी-बारिश से बचने के लिए किशोरी जब वहां रुकी, तो नशे में धुत पांच युवकों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दरिंदगी की। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा भी गया।

जब परिवार वाले किशोरी को खोजते हुए निर्माणाधीन मकान पहुंचे तो वे सन्न रह गए। किशोरी बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी थी, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। इलाके में भारी आक्रोश है।

किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोटें हैं और काफी ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टर उसकी जान बचाने के लिए लगे हुए हैं। पीड़िता को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार की जानकारी
पीड़िता परिवार मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला है। पिता राजमिस्त्री हैं और मां घरों में काम करती हैं। मां की तबीयत खराब होने पर किशोरी मंगलवार रात काम पर गई थी। लौटते समय अचानक आई तेज बारिश से बचने के लिए वह निर्माणाधीन मकान में रुक गई, जहां यह घटना हुई।

पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने मुख्य आरोपी 17 वर्षीय किशोर सहित कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button