देशबड़ी खबर

जनरल नारावणे ने किताब विवाद पर तोड़ा चुप्पी: अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर पेंगुइन का बयान शेयर कर कहा ये

पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) एमएम नारावणे ने अपनी अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर चल रहे विवाद पर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने X पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का बयान शेयर करते हुए लिखा, “यह स्थिति है।”

पेंगुइन ने स्पष्ट किया कि किताब कभी प्रकाशित नहीं हुई और न ही कोई अधिकृत कॉपी मौजूद है। प्रकाशक ने कहा कि किताब के प्रिंट या डिजिटल रूप में कोई वितरण, बिक्री या सार्वजनिक उपलब्धता नहीं हुई। किसी भी अनधिकृत कॉपी के प्रसार को कॉपीराइट उल्लंघन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पेंगुइन ने दूसरा बयान जारी कर दोहराया कि किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है। उन्होंने समझाया कि घोषित किताब, प्री-ऑर्डर वाली किताब और प्रकाशित किताब में अंतर होता है। किताब तब प्रकाशित मानी जाती है जब वह औपचारिक रूप से रिलीज होकर रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर किताब की कथित कॉपी प्रसारित होने की शिकायत पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि कुछ वेबसाइट्स पर किताब का PDF और मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स पर कवर दिखाया जा रहा था, जबकि किताब को जरूरी मंजूरी नहीं मिली थी। स्पेशल सेल जांच कर रही है।

विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है। राहुल गांधी द्वारा संसद परिसर में किताब दिखाने के बाद लोकसभा में हंगामा हुआ और 8 सांसदों को निलंबित किया गया। अब पेंगुइन ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि वह किताबों की स्पष्ट स्थिति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button