
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर हमला बोला। उन्होंने इसे ‘डील’ नहीं ‘ढीलापन’ बताया और कहा कि भारत ने अपना पूरा बाजार अमेरिका को सौंप दिया। विशेष रूप से डेयरी उत्पादों के आयात पर चिंता जताई, बोले- “सनातनी व्रत कैसे ‘सनातन’ रहेंगे? अमेरिकी डेयरी से भारतीय परंपराओं पर असर पड़ेगा।”
अखिलेश ने भाजपा पर चीन मुद्दे पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा पर सोच-समझकर फैसले लें। हम चीन को जमीन और बाजार दोनों खो रहे हैं। नागरिकों को सेना की स्थिति जानने का हक है।”


