लखनऊ परिवहन विभाग सख्त, भ्रष्टाचार के आरोप में 320 कर्मचारियों पर गाज गिरने की तैयारी

लखनऊ में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। विभाग 320 से अधिक कर्मचारियों को सेवा से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने संबंधित ठेका एजेंसियों को तत्काल प्रभाव से इन कर्मचारियों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह पूरी कार्रवाई ट्रांसपोर्ट नगर के आरटीओ संजय सोनकर की सिफारिश पर हुई है। आरटीओ संजय ने इन कर्मचारियों पर दलालों से साँठ-गाँठ, रिश्वतखोरी और गंभीर विभागीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए तुरंत हटाने की माँग की थी। उनकी रिपोर्ट के बाद उच्च अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का फैसला लिया।

हालाँकि आरोपों का सामना कर रहे कर्मचारियों ने सभी इल्ज़ामों को पूरी तरह निराधार बताया है और खुद को बेकसूर करार दिया है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई व्यक्तिगत रंजिश के चलते की जा रही है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में विभाग क्या अंतिम निर्णय लेता है और कितने कर्मचारियों पर वाकई गाज गिरती है।

LIVE TV