सुरों के सरताज सुखविंदर सिंह ने इन दिल छू लेने वाले गानों ने से बनाई पहचान, जो आज भी हैं सदाबहार
बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज से लाखों का दिल छैयां छैयां कराने वाले सुरों के सरताज सुखविंदर सिंह का आज बर्थडे है। सुखविंदर का नाम उन तमाम सुपरहिट गानों के लिए जाना जाता हैं जो आज भी सदाबहार हैं। उन्होंने अपनी इसी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना रखा है|
सुखविंदर सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर जिले में 18 जुलाई 1971 को हुआ था। बचपन से ही उनको गायकी का शौक था। सुखविंदर सिंह ने मात्र 8 साल की उम्र में ‘स्टेज परफॉर्मेंस’ किया था। आज वो अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं।
जानिए इस मूंछों वाली राजकुमारी की कहानी , जिसके पीछे 13 लोगों ने कर ली थी खुदकुशी…
अपनी सुरीली आवाज से बॉलीवुड का ऑस्कर में डंका बजवाने वाले सुखविंदर सिंह ने सिर्फ बॉलीवुड में नहीं बल्कि हर जगह छाए हुए हैं। फिर चाहे छैया-छैया’ से लोगों को झूमने के लिए मजबूर करने वाले सुखविंदर सिंह आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।
सुखविंदर सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरू फिल्म कर्मा में कुछ लाइने गाकर की थी। उस समय सुखविंदर सिंह की आवाज इतना कमाल नहीं दिखा पाई। जिसके बाद उन्होंने गायिकी से ब्रेक लिया और संगीत सीखने के लिए इंग्लैंड चले गए। इंग्लैंड के बाद जब सुखविंदर भारत लौटे तो उनकी आवाज ने वो कमाल दिखाया कि वह अभी तक सफलता उनके कदम चूम रही है। 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर’ के गाने ‘जय हो’ ने तो ऑस्कर में अपनी पहचान बनाई है। सुखविंदर सिंह हजारों गाने जा चुके हैं। जिनसे में से उनके कुछ खास दिल छू लेने वाले गानों के बारे में बताते हैं।
बन ठन चली देखो:
2000 में रिलीज़ हुई महिमा चौधरी, संजय दत्त, ओम पुरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म कुरुक्षेत्र में सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान द्वारा गाया है| यह गाना उस दौर का सुपरहिट गाना था|
रमता जोगी:
ताल फिल्म का रमता जोगी गाना सुखविंदर सिंह और अलका याग्निक ने गया था जो बहुत फेमस भी हुआ था। यह गाना अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया है।
छैया-छैया:
सुखविंदर सिंह ने शाहरुख खान के लिए लगभग 7 गाने गाए हैं। जो सारे सुपरहिट रहे हैं। उन्हीं में से एक छैया-छैया भी है। ‘दिल से’ फिल्म का यह गाना मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान पर फिल्माया गया था।
जय हो:
फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का गाना जय हो ऑस्कर में अपनी पहचान बना चुका है। इस गाने को ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया था। इस गाने को ए.आर रहमान ने कंपोज और सुखविंदर सिंह ने गाया था।
हुड़-हुड़ दबंग:
सलमान खान की 2010 में आई फिल्म दबंग का टाइटल ट्रैक सुखविंदर सिंह ने गाया है।
बिस्मिल:
यह गीत शहीद कपूर की फिल्दम हैदर का है|
गल्ला गूड़ियां:
यशिता शर्मा, मनीष कुमार टीपू, फरहान अख्तर, शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह की आवाज़ में ‘गल्ला गूड़ियां‘ सॉन्ग
‘फिल्म दिल धड़कने दो’ में है|
सुल्तान:
सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ का टाइटल ट्रैक सुल्तान सुखविंदर सिंह ने ही गाया है। मोटिवेट करने के लिए यह गाना काफी अच्छा है।
कर हर मैदान फतेह:
संजय दत्त के जीवन पर बनीं फिल्म संजू का गाना कर हर मैदान फतेह आपको एनर्जेटिक बनाने में मदद करता है।