गृह मंत्रालय ने किया खुलासा, सबसे ज्यादा वेपन रखने का शौक़ीन है यूपी

गृह मंत्रालयनई दिल्ली। हाल ही में गृह मंत्रालय ने एक आंकड़े जारी किए है जिसे जानकर सभी के होश उड़ जाएंगे और इसके बाद इस बात को भी और बल मिल जाएगा कि सबसे ज्यादा क्राइम उत्तर प्रदेश में ही क्यों होते हैं। दरअसल गृह मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक देश में सबसे अधिक बंदूकों के लाइसेंस उत्तर प्रदेश में है। यही नहीं इन आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर, 2016 की स्थिति के अनुसार, देश में बंदूकों के जारी कुल लाइसेंसों की संख्या 33,69,444 है।

इन आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कुल 12.77 लाख लोगों के पास हथियार रखने का लाइसेंस है। इन्हीं आकड़ों के द्वारा ही यूपी बंदूकों के लाइसेंसों वाले राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है। वहीं जो राज्य आतंक से सबसे ज्यादा प्रभावित है वह दूसरे नंबर पर है। जी हां देश में सबसे ज्यादा आतंक की मार झेलने वाला राज्य जम्मू-कश्मीर इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इस राज्य में कुल 3.69 लाख लोगों के पास बंदूक रखने का लाइसेंस है।

मोदी के एक कदम से सातवें आसमान पर ‘खलनायक’ का पारा, कहा- देश के लिए खतरनाक है ये…

इन लाइसेंसों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 12,77,914 लोग हथियार रख सकते हैं, वहीं इनमें से ज्यादातर लोगों का कहना है कि उन्होंने निजी सुरक्षा के नाम पर लाइसेंस लिए हैं। वहीं मंत्रालय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर जो कि पिछले लगभग तीन दशक से आतंक से प्रभावित है वहां 3,69,191 लोगों के पास बंदूक के लाइसेंस हैं। यही नहीं इनमें प्रतिबंधित और गैर प्रतिबंधित बोर, दोनों तरह के हथियार शामिल हैं। वहीं इस सूची में अगला नंबर पंजाब का आता है, जहां बंदूक लाइसेंस धारकों की संख्या 3,59,349 है। पंजाब के बाद अगला नंबर मध्यप्रदेश और हरियाणा का है जहां क्रमशः 2,47,130 और 1,41,926 लोगों के पास बंदूक रखने का लाइसेंस है।

अभी-अभी: पीएम मोदी को मिला 60 दिन का अल्टीमेटम, कुर्सी की खातिर दिखाना होगा 56 इंच का सीना

वहीं इन आंकड़ों पर नजर डालें तो देश की राजधानी दिल्ली में लाइसेंसशुदा बंदूकधारियों की संख्या 38,754 है। वहीं इसके बाद नगालैंड में 36,606, अरूणाचल प्रदेश में 34,394, मणिपुर में 26,836, तमिलनाडु में 22,532 और ओडिशा में 20,588 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

हालांकि इन राज्यों से पहले भी कुछ राज्यों ने इस सूची की गरिमा बढ़ा रखी है जिनमें राजस्थान में (1,33,968), कर्नाटक में (1,13,631), महाराष्ट्र में (84,050), बिहार में (82,585), हिमाचल प्रदेश में (77,069), उत्तराखंड में (64,770), गुजरात में (60,784) और पश्चिम बंगाल में (60,525) बंदूक लाइसेंस धारक हैं।

LIVE TV