सीएम योगी ने खोला पिटारा, किया 860 करोड़ रूपए की परियोजना का शिलान्यास

कानपुर के दौरेकानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर के दौरे पर थे। इस दौरान सीएम योगी ने यहां आयोजित कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने औद्योगिक नगरी के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन CSA कैंपस में किया गया था।

यह भी पढ़ें:- उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 37 भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दौरान कानपुर जिले को विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। जिसके तहत राज्य सरकार जिले को 860 करोड़ रूपए देगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी के साथ मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी और सुरेश खन्ना भी मौजूद थे। शिलान्यास कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद सीएम योगी नवाबगंज पहुंचे थे। जहां उन्होंने सनातन धर्म विद्यालय में हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया था।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ से चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे थे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें:-शर्मनाक: पहले किया रेप फिर शिनाख्त मिटाने के लिए डाला तेजाब

वहीँ कानपुर से भाजपा विधायक अभिजीत सांगा मुख्यमंत्री योगी से मिलने पहुंचे थे, जिन्हें रोक दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक की पुलिस के साथ काफी नोंक-झोंक भी हुई थी। इसके साथ ही सपा के विधायक इरफ़ान सोलंकी भी मुख्यमंत्री योगी से मिलने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें भी मुख्यमंत्री योगी से मिलने नहीं दिया।

देखें वीडियो:-

LIVE TV