आज का राशिफल, दिनांक- 13 मार्च 2017, दिन- सोमवार

आज का राशिफलमेष- उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेंगे और उन्हें अपनों के साथ साझा भी। हर्ष आनंद से भरा दिन है। घर परिवार में उत्सव आयोजन संभव है। मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। रिस्क लेने की क्षमता बढ़ेगी।

वृष- संबंधों में शुभता का संचार बना रहेगा। अपनों के लिए क्षमता से अधिक करने की सोच रहेगी। शुभ कार्यों में खर्च बढ़ेगा। कार्य व्यापार बेहतर रहेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। शाम करीबियों के साथ बीतेगी।

मिथुन- आर्थिक मामलों में तेजी बनाए रखें। प्रोफेशनल एटीट्यूट का लाभ मिलेगा। परफारमेंस में इम्प्रूव आएगी। रिलेशनशिप मजबूत होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने की सोच रखें। दिन शुभकर।

कर्क- मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। मैनेजमेंट में सुधार आएगा। सभी का साथ उत्साहित रखेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दिन उत्तम फलकारक। लाभ के अवसरों पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है।

सिंह- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और योजनाओं में तेजी लाएं। प्रोफेशनलिज्म बढ़ाने की जरूरत है। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। हर्ष उत्साह से दिन बीतेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कन्या- सहजता से आगे बढ़ते रहें। चर्चा के लिए समय लेकर निकलें। सफलता का प्रतिशत सीमित रह सकता है। आकस्मिकता बनी रहेगी। दिन सामान्य शुभ। शाम से परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होंगी।

तुला- मैरिड लाइफ आनंदमय रहेगी। पार्टनर का उत्साह देखते बनेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करने की सोच रखें। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। दिन शुभ फलकारक। खानपान पर ध्यान दें।

वृश्चिक- कॉन्फीडेंस के साथ आगे बढ़ते रहें। परिस्थितियों में सुधार आएगा। बिगड़ी बातें बनती नजर आएंगी। शाम से सकारात्मकता और बढ़ेगी। पर्सनल लाइफ में सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

धनु- फ्रेंड्स के साथ श्रेष्ठ समय साझा कर सकेंगे। रिलेशनशिप बेहतर होगी। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। मेलजोल में रुचि रहेगी। संतान से शुभ समाचार संभव। तेजी बनाए रखें। आवश्यक कार्य शीघ्र करें।

मकर- सुख बांटने से बढ़ता है। अपनी और अपनों की खुशियों को एंजाय करें। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। कामकाज बेहतर बना रहेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। मित्रों का सहयोग बढ़ेगा। प्रेम में सफलता।

कुम्भ- सुखद सरप्राइज या सूचना मिल सकती है। संबंधों को मजबूती मिलेगी। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। घरेलू मामलों में अनदेखी और अनावश्यक दखल दोनों से बचें। दिन शुभ फलकारक।

मीन- हर्ष उत्साह से भरा समय है। अपनों भरपूर सहयोग मिलेगा। रिस्क लेने की क्षमता बढ़ेगी। अच्छे होस्ट रहेंगे। निर्णय सकारात्मक होंगे। दिन धनधान्य कारक। कला कौशल में दखल बढ़ेगा। संपर्क क्षेत्र बेहतर होगा।

LIVE TV