आज का राशिफल, दिनांक- 10 मार्च 2017, दिन- शुक्रवार
मेष- उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ- कामकाज में बेहतर परिवर्तन देखने को मिलेगा। खेल व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल व्यक्ति से प्रभावित होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
मिथुन- पूंजी निवेश के मामले में सावधानी बरतें। व्यावसायिक उथल-पुथल, घरेलू कलह एवं सामंजस्य की कमी के कारण मानसिक तनाव बढेगा।
कर्क- नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी और गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।
सिंह- आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।
कन्या- नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षा को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थय कुछ नरम रहेगा।
तुला- आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपकी व्यस्तता बनी रहेगी।
वृश्चिक- दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।
धनु- सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्रा का योग बन रहा है।
मकर- ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरूआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।
कुंभ- इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।
मीन- इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।