Lookback 2021: साल 2021 की 5 किताबें, जिन्हें उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पढ़ा, जानिए उनके बारे में

नए साल 2022 के स्वागत के लिए लोंगो ने शुरुआत कर दी है क्योंकि 2021 को अलविदा कहने में कुछ दिन ही शेष रह गए है। साल 2021 में कई घटनाएं ऐसी है जिन्हें लोंग हमेशा याद रखने वाले है। इन सबके बीच साल की 5 ऐसी किताबे है जिनको रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पढ़ी है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में उन 5 किताबों का नाम लिया जो 2021 में उन्हें और भी अमीर बनने में मद्द की है। वो आगे कहते है कि यह ऐसी किताबें हैं जो उन्हें 2022 के लिए भी तैयार कर रही है।

मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे बडे़ बिजनेसमैन है। इसके अलावा वो दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्सियत हैं। ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक, इस समय मुकेश अंबानी की दौलत 87.1 अरब डॉलर है। उनका कहना है कि इन किताबों के ज्ञान से उनकी दौलत पिछले एक साल में 10.4 अरब डॉलर बढ़ी हैं। उन्होंने ब्लूमबर्ग को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए है। उनसे जब प्रेरणा देने वाली किताबों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यहीं 5 किताबों के बारे में बताया जिनसे वह 2021 में काफी प्रभावित हुए। तो चलिए जानते है कि कौन है वो 5 किताबें, जिसने मुकेश अंबानी को 2021 में और आगे बढ़ा दिया है।

1. टेन लेसन्स फॉर ए पोस्ट पैनडेमिक वर्ल्ड-

यह किताब फरीद जकारिया द्वारा लिखी गई है। इसके बारे में उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी और हाल के दिनों की कुछ विनाशकारी घटनाओं के बीच कुछ साम्यता भी है। उनके मुताबिक वैश्विक संकट अस्थिर जीवनशैली और कमजोर शासन व्यवस्था की वजह से जन्म लेते हैं। इससे निपटने के लिए जरूरी है कि कुशल नेतृत्व, जीवन शैली में बदलाव और प्रभावी अंतरराष्ट्रीय सहयोग हो।

2. द रेजिंग 2020: कंपनीज, कंट्रीज, पीपुल एंड द फाइट फॉर अवर फ्यूचर-

इस किताब में बताया गया है कि दर्शकों तक आधुनिक व्यवस्था को बनाए रखने और आज के डिजिटल युग में उसे मौलिक बदलाव लाने में क्या-क्या हुआ और कैसे हुआ है। यह किताब एलेक रॉस की द्वारा लिखी गई है।

3. प्रिंसिपल्स फॉर डीलिंग विद द चेंजिंग वर्ल्ड ऑर्डर: व्हाई नेशंस सक्सीड एंड फेल-

इसमें पांच सौ से अधिक वर्षों के इतिहास में प्रमुख देशों की सफलताओं और विफलताओं के बारे में बताया गया है। इसको पढ़ने से आपको यह समझने में मद्द मिलेगी कि भविष्य कैसा हो सकता है। यह किताब रे डेलियो को द्वारा लिखी गई है।

4. 2030: हाउ टूडेज बिगेस्ट ट्रेंड्स विल कोलाइड एंड रिशेप द फ्यूचर ऑफ एवरीथिंग-

इस किताब में लेखक ने बताया है कि 2030 में दुनिया कैसी रहेगी। इसमें आर्थिक, सामाजिक और बदलती तकनीकी का क्या प्रभाव पड़ेगा। इसमें उसका विश्लेषण और व्यावहारिक समझ को व्यक्त किया गया है। यह किताब मौरो गुइलेन के द्वारा लिखी गई है।

5. बिग लिटिल ब्रेकथ्रोज: हाउ स्मॉल, एवरीडे, इनोवेशंस ड्राइव ओवरसाइज्ड रिजल्टस-

इसमें लेखक ने बताया है कि कैसे कठिन चुनौतियों और व्यवस्था की दिक्कतों से निपटा जा सकता है। कोविड-19 महामारी खत्म होने के बाद दुनिया के सामने जो नई चुनौतियां है, उससे निपटने के लिए क्या किया जाना चाहिए, यह भी इस पुस्तक में बताया गया है। इस पुस्तक को लेखक जोश लिंकर ने लिखा है।

LIVE TV