देशविदेश

सऊदी अरब में मिसाइल हमले में एक भारतीय सहित 2 की मौत, 12 बांग्लादेशी घायल

सऊदी अरब के अल-खार्ज शहर में रविवार को एक आवासीय परिसर पर मिसाइल जैसा प्रोजेक्टाइल गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक शामिल है। साथ ही 12 बांग्लादेशी घायल हुए हैं। सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि यह घटना एक मेंटेनेंस और क्लीनिंग कंपनी के रिहायशी कंपाउंड में हुई, जिसमें संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।

मृतकों में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक थे, जबकि सभी घायल बांग्लादेशी हैं। सिविल डिफेंस ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि नागरिक इलाकों पर हमला अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। अभी तक पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के रियाद दूतावास ने सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों और दूतावास की सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। रियाद और जेद्दा में दूतावास और वीएफएस सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। कई एयरलाइंस भारत के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं।

यह घटना मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का हिस्सा मानी जा रही है, जो 28 फरवरी को अमेरिका-इज़राइल के ईरान पर हमलों के बाद और तेज हुआ है।

Related Articles

Back to top button