देश

SIR के बाद 1.70 करोड़ मतदाता घटे: 9 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के बाद बड़े पैमाने पर अपात्र मतदाताओं को सूची से हटाए जाने का खुलासा किया है। इस प्रक्रिया के दौरान कुल 1.70 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

किन राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में हुआ SIR?

  • राज्य: गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गोवा
  • केंद्रशासित प्रदेश: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, लक्षद्वीप

चुनाव आयोग का कहना है कि यह कदम मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के लिए उठाया गया। SIR के दौरान अपात्र, मृतक, स्थानांतरित या दोहरे नाम वाले मतदाताओं को हटाया गया। इससे मतदाता सूची की विश्वसनीयता बढ़ी है।

यह आंकड़े उन 9 क्षेत्रों के हैं जहां हाल ही में SIR पूरा हुआ। चुनाव आयोग ने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई और प्रभावित लोगों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया।

Related Articles

Back to top button