रूस-पाक ने मिलाया हाथ, भारत के लिए हो सकती है नई चाल?

दुनिया का सबसे ताकतवर देश रूस (Russia) ने अभी हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan) के साथ सैन्य अभ्यास (Military Exercise) किया था। इन दोनों देश के बीच पिछले कुछ दिनों से करीबी और भी ज्यादा बढ़ गई है जिसको लेकर भारत (India) चिंतित है। वहीं भारत की परिस्थिति को देखते हुए रूस ने कहा कि भारत को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं क्योंकि पाकिस्तान के साथ किया गया अभ्यास सिर्फ एक आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन का हिस्सा था। 

आपको बता दें कि रूस के उप राजदूत एन बाबुश्किन से बढ़ते पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर प्रश्न किया गया कि क्या भारत को इस पर चिंता करना चाहिए? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “हमें नहीं लगता कि भारत को चिंतित होना चाहिए। रूस दूसरे देशों की संवेदनशीलता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पाक के साथ अभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा था।”

इसी कड़ी में अमेरिका ने भी अभी जल्द ही अमेरिका ने रूसी मिसाइल प्रणाली की खरीद के लिए तुर्की पर लगाए प्रतिबंध रूसी मिसाइल प्रणाली एस-400 की खरीद को लेकर तुर्की पर प्रतिबंध लगा दिए। जिसको लेकर भारत एक बार फिर चिंता ग्रस्त हो गया है क्योंकि उसने भी रूस के साथ एस-400 के लिए करार किया है। 
 

भारत में वर्तमान रूसी राजदूत निकोलय आर कुदाशेव (Nikoley R. Kudashev) ने रूसी एस-400 मिसाइल प्रणाली को लेकर बताया कि, “हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए एकपक्षीय प्रतिबंधों का स्वागत नहीं करते हैं। भारत की स्थिति भी स्पष्ट है-यूएनएससी द्वारा लागू किए गए प्रतिबंधों के अलावा और कोई प्रतिबंध मायने नहीं रखता है।”

LIVE TV