राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसको मिली कहां की जिम्मेदारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंजाब नागालैंड और उत्तराखंड के राज्यपाल की नियुक्ति की मंजूरी दें दी। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया हैं। वही तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं।

इसके बाद असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। वही लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया हैं। बेबी रानी मौर्य जो उत्तराखंड की राज्यपाल थी उन्होंने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था इस्तीफा देने के बाद इस बात पर चर्चा होने लगी कि अगला राज्यपाल कौन होगा।

बता दें कि 16 अगस्त 2018 को बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। पिछले महीने की 26 तारीख को ही उनका 3 साल का कार्यकाल पूरा हो गया था इस्तीफा देने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहें थे कि उनका उपयोग भाजपा, यूपी के विधानसभा चुनाव में कर सकती है। बेबी रानी मौर्य का यूपी के आगरा क्षेत्र में काफी अच्छा प्रभाव है। वह 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी है साथ ही आगरा की महापौर पद पर भी काम कर चुकी हैं। इसीलिए कयास लगाया जा रहा है की उन्हें भाजपा, यूपी के विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

LIVE TV