महिला पुलिसकर्मी की बहादुरी ने जीता लोगों का दिल, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया में अक्सर हमारे सामने कोई न कोई ऐसा वाकया घट ही जाता है, जिसे देख लोग निराश हो जाते है या इंसानियत पर से उठे भरोसे को वापस लाते है। यानी कि लोग कुछ वीडियो को देखकर इस कदर मायूस हो जाते हैं कि उनका इंसानियत से ही भरोसा उठ जाता है। पर इस निराशा के बीच कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपनी दरियादली की वजह से अलग ही पहचाने जाने लगते है। दरअसल यह वो लोग हैं जो हर हाल में किसी भी शख्स की मद्द करने से नहीं पीछे हटते बल्कि लोगों की मद्द करने के लिए हमेशा आगे ही रहते है।

यह वो लोग होते हैं जो हर हाल में किसी भी शख्स की मद्द करनें से नहीं हिचकिचाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल है, जो लोगों के दिलो को जीत रहा है। जिसे देखकर हर कोई इंसानियत पर विश्वास कर रहा है। इसके साथ ही वह इस वीडियो को देखकर लोग बहुत पॉजिटिव महसूस कर रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर चेन्नई की महिला इंस्पेक्टर राजेश्वरी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला पुलिसकर्मी राजेश्वरी एक शख्स को अपने कंधे पर उठाकर ले जाती हुई दिख रही है। यह तब हुआ जब पुलिस को किलपुक कब्रिस्तान से फोन आया। जब वो वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक शख्स पानी में बेहोश पड़ा है। वह शख्स काफी कमजोर होने की वजह से हिल भी नहीं पा रहा था, लेकिन उसकी सांसें चल रही थी।

देखें वीडियो-

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शख्स को बेसुध हालत में देखकर राजेश्वरी ने उसे अपने कंधों पर उठा लिया। उसके बाद उन्होंने उस शख्स को ऑटो में बिठाकर अस्पताल के लिए रवाना करवाया। उनकी इस नेकदिली पर लोग दिल हार गए। जिसके बाद से ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई राजेश्वरी की हिम्मत की दाद दे रहा है, इसके अलावा उन्हें दिल से सलाम कर रहे है। सोशल मीडिया में हर कोई इस महिला पुलिसकर्मी की तारीफें करते हुए दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दी। एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद लिखा कि यह वीडियो हम सभी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। तो वहीं दुसरे यूजर ने कहा कि सच में यह वीडियो उन लोगों को जरुर देखना चाहिए जिनको लगता है इंसानियत मर चुकी है। इस वीडियो को जमकर सोशल मीडिया पर शेयर करा जा रहा है।

LIVE TV