गर्मियों में इन चीजों को खाने और करने से बचे, नही तो हो सकती है फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सभी को अपने खान-पान का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि इस मौसम में गलत खान-पान आपको बीमार बना सकता है। इसके अलावा इस मौसम में ज्यादा तापमान के कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में जितना हो सके बासी खाना खाने से बचें। यदि आप इस मौसम में बासी खाना खाते है, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी समस्याओं के बारें में बताएंगे, जो गर्मी के कारण आपको भी हो सकती हैं।

गर्मियों में इन चीजों को खाने और करने से बचे, नही तो हो सकती है फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या

फूड पॉइजनिंग

गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग होना एक आम बात है। इसका कारण है कि ज्यादा गर्मी होने के कारण खाने में बैक्टीरिया जल्दी पनप जाते है। इसके अलावा ये बैक्टीरिया 5 डिग्री सैल्सियस से 60 डिग्री ​सैल्सियस के तापमान के बीच तेजी से बढ़ते है। तो वहीं एक-दो घंटे में ही ये बैक्टीरिया संख्या में 2-3 गुना तक वृद्धि कर सकते हैं। जिससे खाना खराब होने के साथ ही जहरीला भी हो जाता है। यदि ऐसे में खाना खाने के बाद पेट में दर्द और उल्टी होना फूड पॉइजनिंग के लक्षण है।

खाते वक़्त ही काटें फल और सलाद

यदि डॉक्टरों की माने तो गर्मियों में आपको 4-5 घंटे से ज्यादा समय का बना हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। तो वहीं सलाद और फलों को भी उसी टाइम काटना चाहिए जब आप खाना खाने जा रहें हो। यदि आप बासी खाना या फिर सलाद खाते है। तो आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती है।

दूध से बनीं चीजें

इस मौसम में भी कुछ लोग दूध को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक इस्तेमाल करते रहते है। यदि आप भी ताजा दूध लेते है। तो उसे एक बार उबालने के बाद ही इसे उपयोग में ले लेना चाहिए। यदि आप पैकेट वाला दूध का उपयोग करते है तो एक्सपायरी डेट से पहले उसे उपयोग में ले लेना चाहिए।

डायरिया

जिस तरह से फ़ूड पॉइजनिंग  उसी तरह से डायरिया भी गर्मियों के मौसम में आम है। लेकिन डायरिया कि गिरफ्त में ज्यादातर बच्चें ही आते है। क्योंकि बच्चों का डाईजेशन बड़ों के मुकाबले कमजोर होता है। इसलिए बसी खाना खाने से बच्चे जल्दी बीमार पड़ सकते है।

LIVE TV