पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानजम्मू| पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण गोलाबारी और गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे भीम्बर गली इलाके में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी के लिए छोटे व स्वचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया।

सूत्रों के अनुसार, गोलाबारी और गोलीबारी तड़के 4.15 बजे शुरू हुई। भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से इसकी प्रतिक्रिया दी।

पाकिस्तानी गोलीबारी में गुरुवार को दो जवान घायल हो गए थे।

LIVE TV