क्यों इस गाँव में नहीं है कोई पुरुष, वजह है बेहद खौफनाक…

हमारे समाज में अक्सर देखा गया है कि पुरुष ही घर को चलाता है या पुरुष का परिवार में होना जरूरी होता है। लेकिन कोलंबिया में एक ऐसा गांव है जहां पर एक भी पुरुष नहीं है। यहां पर महिलाएं ही घर चलाती हैं और बच्चों को देखती हैं।

बताया जाता है कि कोलंबिया के इस ला-पुरिया गांव के पुरुष यहां के सिविल वार में मारे गए थे। तब से यहां पर घर-परिवार का पालन-पोषण महिलाएं ही करती हैं।

क्यों इस गाँव में नहीं है कोई पुरुष

यहां कि महिलाएं जब खाने की तलाश में जंगल जाती हैं तो अपने साथ एक लोहे का हथियार लेकर जाती हैं जो तलवार की तरह होता है साथ ही पीठ पर एक लकड़ी का बाॅस्केट भी ले जाती हैं।

घर चलाने के लिए ये महिलाएं खेती का काम करते हुए अपनी पुरानी परम्पराओं को फाॅलो करती हैं। कोलंबिया के उत्तर-पूर्व में बसा ये गांव अब सिर्फ महिलाओं और बच्चों का गांव रह गया है।

गांव के कुछ पुरुषों को कोलंबिया के सिविल वाॅर में मार दिया गया और कुछ को सेना में भर्ती के लिए जबरन ले गए।

मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम

गांव की एक महिला ईवन का कहना है कि घर के लिए खाना जमा करना, शिकार करना और खेती करना अब यहां की महिलाओं और बच्चों पर ही निर्भर है।

महिलाएं जब भी शिकार पर जाती हैं तो छोटे बच्चों को अपनी पीठ पर लेकर जाती है।

ईवन का कहना है कि इनमें से कई बार गांव की महिलाओं का बालात्कार भी होता है जिससे कई बच्चों का जन्म हुआ है।

यहां के लोगों का कहना है कि वाॅर के बाद से हमारी खबर किसी ने नहीं ली। हम बरसों से ऐसे ही जी रहे हैं। कोलंबिया की सरकार को भी हमारी सुध नहीं है।

ऐसा जीवन जीने पर भी यहां के लोग रंगीन तरह से अपना जीवन जीते हैं। यहां की महिलाओं भी मजबूती की मिसाल देती हैं।

LIVE TV