उपराज्यपाल के पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने भारत सरकार को लिख भेजा पत्र, साझा किया ट्वीट

पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घमासान पैदा हो गया है। बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को उनके पद से हटा दिया गया है। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के माध्यम से दी गई। वहीं उनके पद पर तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. टी. सौंदरराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद पर नियुक्ति किया जाएगा। अपने उपराज्यपाल के पद से हटाएजाने के बाद किरण बेदी ने ट्वीट साझा किया।

बुधवार सुबह को ट्वीट के माध्यम से किरण बेदी ने न ही सिर्फ भारत सरकार बल्कि अपने तमाम साथियों का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि भारत सरकार को एक पत्र लिख किरण बेदी ने अपना आभार व्यक्त किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि,”मैंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के लिए ही सभी कार्य किए। पुडुचेरी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। यह अब लोगों के हाथ में है।”

इस से कुछ देर पहले उन्होंने एक और ट्वीट साझा किया था जिस पर लिखा हुआ था कि, “दयालु हृदय, प्रखर दिमाग और बहादुर आत्मा।”

LIVE TV