आज का राशिफल, दिनांक- 14 मार्च 2017, दिन- मंगलवार
मेष- समय की अनुकूलता सर्व प्रकार से लाभदायक है। वरिष्ठों से मधुर संबंध बनेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे । आय अच्छी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। शुभ प्रवास।
वृष- संतान से खुशी प्राप्ति होगी। नए कार्य करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ भ्रमण पर जा रहे हैं। व्यापार में श्रेष्ठता रहेगी। मित्रों एवं समाज का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन- परिश्रम से सफलता मिलेगी। कार्य के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। शुभ समाचार एवं सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्य पूर्ण करेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है।
कर्क- तनाव समाप्त होगा। राहत का समय रहेगा। उत्साह वृद्धि के संकेत हैं। घरेलू कार्यों में मन लगेगा। नए कार्यों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। धार्मिक कार्य संपन्ना होंगे।
सिंह- कामकाज अच्छा रहेगा, फिर भी अनावश्यक चिंता घेर लेगी। मूल काम में मन भटक सकता हैं। संतान की चिंता रह सकती है। महिलाएं विशेष रूप से वाहन सावधानी से चलाएं।
कन्या- मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। प्रेम अनुरोध स्वीकार हो सकता है। पढ़ाई में आ रहे विघ्न समाप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंल प्राप्त होगा। आलस्य से दूर रहें।
तुला- विवादों से अनावश्यक नाता जुड़ेगा। गुप्त शत्रु परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। अधीरता में कोई भी निर्णय ना लें। मित्रों के सहयोग से थोड़ी परेशानी कम होगी।
वृश्चिक- समय आय बढ़ाने वाला है। परिवार के सहयोग से परेशानी को समाप्त कराएगा। धन की तंगी दूर होगी। संतान की ओर से पूर्ण सहयोग। यात्रा टालें।
धनु- आवश्यक कार्य के लिए निवास से दूर जाना हो सकता है। कार्यों में वांछित सफलताएं मिलेगी। मित्रों से भरपूर सहयोग। स्वयं का अध्ययन बेहतर होगा।
मकर- आय में वृद्धि एवं मन प्रसन्ना रहेगा। परिवार का भरोसा बना रहेगा। विरोधी पक्षधर होंगे। कार्य स्थान पर समकक्षों से श्रेष्ठ। सेहत उत्तम रहेगी।
कुम्भ- योजनाएं सफल होंगी। नवीन कार्य करने को मिल सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन- परिवार में हर्ष का महौल रहेगा। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता की सेहत का ख्याल रहे। दोस्तों के भ्रमण पर जा सकते हैं। तनाव कम होगा।