अगर आप भी हैं एजुकेशन, बिजनेस या करियर को लेकर हैं परेशान, तो जरुर पढ़ें

फेंगशुई में ऐसी अनेक चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से हमारी अनेक समस्याओं का समाधान हो सकता है। ऐसी ही एक चीज है क्रिस्टल ग्लोब। जिन लोगों की लाइफ में बिजनेस, करियर और एज्युकेशन को लेकर प्रॉब्लम चल रही है, उनके लिए क्रिस्टब ग्लोब बहुत काम का साबित हो सकता है।

  • बिजनेस में तरक्की नहीं हो रही है तो अपने ऑफिस की टेबल या शॉप में क्रिस्टब ग्लोब रखने से फायदा हो सकता है। इससे निकलने वाली पॉजिटिव एनर्जी बिजनेस को बढ़ाने में सहायक हो सकती है।
  • फेंगशुई के अनुसार, स्टूडेंट्स को अपने कमरे में क्रिस्टल ग्लोब रखना चाहिए। इससे उनकी मेमोरी शार्प हो सकती है।
  • वैसे तो क्रिस्टल ग्लोब किसी भी दिशा में रखा जा सकता है, लेकिन इसे दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना ज्यादा अच्छा माना जाता है।
  • जिस मेटल रिंग पर क्रिस्टल ग्लोब लगा होता है, वह गोल्डन रंग की होनी चाहिए।
  • घर में क्रिस्टल ग्लोब रखने से एनर्जी का लेबल बढता है। अगर परिवार में कोई समस्या चल रही हो तो इसे घर के ड्राइंग रूम में रखें।

रावण की इस भविष्यवाणी के कारण नहीं बन पा रहा अयोध्या में राम मंदिर

कैसे करें उपयोग? 
क्रिस्टल ग्लोब को प्रयोग में लाने से पहले 24 घंटे के लिए स्टैंड से खोलकर नमक के घोल में रख देना चाहिए, फिर साफ पानी से धोकर कांच के बर्तन में रखकर सुबह की धूप में दो-तीन घंटे सुखाना चाहिए। ऐसा करने से क्रिस्टल ग्लोब और प्रभावशाली हो जाता है। इस ग्लोब को दिन में तीन बार घुमाना चाहिए जिससे इसमें से निकलने वाली यांग ऊर्जा पूरे क्षेत्र में फैल जाए।

LIVE TV