ये चेहरा होगा मध्य प्रदेश का नया उत्तराधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नाम का ऐलान

पूर्व मुख्यमंत्रीभोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने अपने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) लोकेश सिंह को राज्य (मप्र) के लिए अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। उमा भारती ने सोमवार को रानी अवंती बाई की जयंती पर सोमवार को यहां के दशहरा मैदान में आयोजित लोधी समाज के समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा, “लोकेश महाराष्ट्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं, इस समय मेरे ओएसडी हैं, वे जल्दी ही मध्यप्रदेश आएंगे।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि लोकेश ही राज्य में उनके उत्तराधिकारी होंगे और आने वाले दिनों में नौकरी छोड़कर चुनाव भी लड़ सकते हैं।

उत्तराधिकारी की घोषणा को लेकर उमा भारती से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यह घोषणा सामाजिक उत्तराधिकारी की है, लोकेश उनकी जिम्मेदारियों का राज्य में निर्वहन करेंगे, जहां तक सब कुछ सौंपने की बात होती है तो कानूनी तौर पर उत्तराधिकारी की बात होती है और वह नोटरी से लिखवाई जाती है।

LIVE TV