देश

पीएम मोदी ने असम के पहले इमरजेंसी लैंडिंग हाईवे पर किया ऐतिहासिक लैंडिंग, 5,500 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मोरान में उत्तर-पूर्व के पहले इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (Emergency Landing Facility) पर हवाई जहाज उतारा। यह असम का पहला ऐसा हाईवे है, जिसे आपातकालीन स्थिति में विमान उतारने के लिए तैयार किया गया है। पीएम मोदी ने इस स्ट्रिप का उद्घाटन किया और कुल 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

यह इमरजेंसी लैंडिंग हाईवे रक्षा और नागरिक उड्डयन के लिए महत्वपूर्ण है। पीएम ने कार्यक्रम में कहा कि यह कदम उत्तर-पूर्व के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में बड़ा है। परियोजनाओं में सड़क, रेल, बिजली और अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने असम और पूरे पूर्वोत्तर के विकास पर जोर दिया। यह दौरा मणिपुर सहित क्षेत्रीय मुद्दों के बीच भी चर्चा में है।

Related Articles

Back to top button