देश

तमिलनाडु चुनाव: विजय पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ेंगे; टीवीके ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

टीवीके के प्रमुख और अभिनेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की और पुष्टि की कि वह पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। टीवीके ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से कई वरिष्ठ नेताओं को भी मैदान में उतारा है। इनमें प्रमुख नाम एन आनंद, अधव अर्जुन, केए सेंगकोट्टैयान और सीटीआर निर्मल कुमार हैं, जो अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी के महासचिव एन. आनंद टी. नगर से, कोषाध्यक्ष वेंकट रमनन मायलापुर से और आधव अर्जुन विल्लिवाक्कम से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा गोबीचेट्टीपालयम से के सेंगोट्टयान, तिरुचेंगोडे से केजी अरुणराज, तिरुपरनकुंडम से सीटीआर निर्मल कुमार, थाउजेंड लाइट्स से जेसीडी प्रभाकर, कोलाथुर से वीएस बाबू और आरके नगर से डॉ. मारिया विल्सन को टिकट दिया गया है, उम्मीदवारों की घोषणा के साथ-साथ विजय ने युवाओं के लिए कई बड़े वादे भी किए।

Related Articles

Back to top button