आज का राशिफल, दिनांक- 15 मार्च 2017, दिन- बुधवार

आज का राशिफलमेष : पारिवारिक जिम्‍मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष : मन मेें नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता से धन प्राप्‍त के योग बन रहे हैं।

मिथुन : आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। रहन-सहन कष्‍टदायी होगी। संचित धन में कमी आएगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार में सफलता मिलेगी।

कर्क : अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है। संतान की आेर से सुखद समाचार प्राप्‍त हो सकते हैं।

सिंह : आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। माता के सहयोग से भवन सुख का विस्तार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कन्या : अध्‍ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

तुला : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत बनेंगे।

धनु : रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। आलस्‍य की अधिकता रहेगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवन साथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

कुंभ : वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

LIVE TV