World Earth Day : लोगों ने पौधारोपण कर वातावरण को सुरक्षित रखने की ली शपथ !

रिपोर्ट – कपिल सिंह

बुलंदशहर: विश्व अर्थ दिवस पर डीएम अभय सिंह की अगुवाई में बुलंदशहर के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

इस दौरान बुलंदशहर में अलग-अलग स्थानों पर करीब एक लाख पौधों को रोपा गया। अभियान की शुरुआत डीएम आवास से स्टूडेंट्स ने पृथ्वी बचाओ रैली निकालकर की।

रैली डीएम रोड से होते हुए काला आम पहुंची और संपन्न हुई। रैली में शामिल स्टूडेंट्स के हाथों में पृथ्वी बचाओ स्लोगन लिखे बैनर, पोस्टर और तख्तियां भी थी।

गेम ऑफ थ्रोन्स के एक एपिसोड से करोड़पति बन जाती हैं प्रियंका की जेठानी, जाने कैसे…

इस दौरान डीएम ने आल सेंट पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया और लोगों से एक पौधे के बदले 10 पौधे लगाने की अपील की। डीएम ने कहा पौधों से ही पृथ्वी का वजूद है।

पौधों के बगैर पृथ्वी को बचा पाना मुश्किल है इसलिए अधिक से अधिक पौधों को लगाकर मानव जीवन को सुरक्षित करें। उन्होंने ये भी कहा कि जिन पौधों की परवरिश नहीं हो रही उनकी परवरिश को सुनिश्चित कराया जाएगा।

वहीं, विश्व पृथ्वी दिवस पर मिस इंडिया अर्थ देविका वेद पहुँची खुर्जा| वहां पौधरोपण कर लोगों को देश को स्वच्छ और वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया और शपथ दिलाई |

इस कार्यक्रम में एसडीएम खुर्जा सदानंद गुप्ता , सीओ खुर्जा गोपाल सिंह, एसएचओ खुर्जा अरविन्द कुमार मौजूद रहे।

LIVE TV