West Bengal: भाजपा राज्य प्रमुख बोले-दूसरा कश्मीर बन गया है बंगाल, हो रहा बम बनाने वाली फैक्टरियों का भंडाफोड़

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल दुसरा कश्मीर बन गया है क्योंकि यहां हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है एवं रोजाना अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्टरियों का खुलासा हो रहा है।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने घोष द्वारा की गयी टिप्पड़ी पर निशाना साधा है और कहा कि वह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान दें, जहां कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।


घोष ने बीरभूम जिले में चा-चक्रा’ {चाय पे चर्चा} कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और हर दूसरे दिन अवैध तरीके से बेम बनाने वाली फ़ैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है। यहां केवल एक फैक्ट्री चल रही है बम बनाने की फैक्ट्री।

राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घोष राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘बाहरी लोगों की मिलीभगत से दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की छवि ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य की स्थिति पर टिप्पड़ी करने से पहले, उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर देखना चाहिए, जहां कानून शासन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

LIVE TV