यूपी में खतरा अभी टला नहीं है, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें क्या है अपडेट

उत्तर प्रदेश में बारिश कहर बनकर आई है। कहीं विशाल पेड़ गिर गए तो कहीं जल भराव से आम जनजीवन अस्त व्यस्त दिखा। वहीं, इस बारिश ने करीब 11 लोगों की अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन, अभी ये मुसीबत टली नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में नमी बनी हुई है। जिससे पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में 7 दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में 24 घंटे रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 घंटे में जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, पहासू, देबाई, नरौरा, खैर, अलीगढ़, राय, मथुरा, टूंडला, आगरा में रुक-रुक कर बारिश होने की आंशका जताई जा रही है।

Image

शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश

प्रदेश में हुई बारिश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने 17 व 18 सितम्बर, 2021 को सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के भी निर्देश दिए हैं।

Image

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। वहीं हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैय़ जबकि, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

LIVE TV