Waseem Rizvi ने किया धर्म परिवर्तन, जानिए हिंदू बनकर क्या रखा नया नाम

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया है। बता दें की इसके साथ ही उनका नाम भी बदल गया है। अब वसीम रिजवी को नए नाम से जाना जाएगा, उनका नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी होगा।

धर्म परिवर्तन के बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) ने कहा, ”यहां धर्म परिवर्तन का सवाल ही नहीं है, जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो यह मेरी मर्जी है कि मैं कौन सा धर्म स्वीकार करता हूं। सनातन धर्म पहला धर्म है। दुनिया में जितनी अच्छाई उसमें मिलती है, उतना और किसी धर्म में नहीं है। हम इस्लाम को धर्म नहीं मानते। क्योंकि हर शुक्रवार की नमाज के बाद हमारे सिर काटने के लिए फतवे दिए जाते हैं, ऐसे में अगर कोई हमें मुसलमान कहते हैं, तो हमें खुद शर्म आती है।

सोमवार को यति नरसिम्हनंद ने गाजियाबाद में वसीम रिजवी को हिंदू धर्म में शामिल करवाया। इसके बाद जितेंद्र नारायण त्यागी यानी वसीम रिजवी मंदिर में नजर आए। यहां उनके माथे पर त्रिपुंड था, उन्होंने गले में केसरिया बाना पहन रखा था और हाथ जोड़कर भगवान की पूजा-अर्चना कर रहे थे। बता दें की वसीम रिजवी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, वो अपने बयानों को लेकर लगातार विवादों में रहे हैं। वसीम रिजवी लंबे समय से ऐसे बयान देते रहे हैं, जिन्हें इस्लाम विरोधी और मुस्लिम विरोधी माना जाता था। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों में भी वसीम रिजवी के खिलाफ काफी गुस्सा था।

जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) ने एक किताब भी लिखी है जो इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद पर है। इस किताब में भी उन्होंने इस्लाम और पैगंबर के बारे में ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिनकी बहुत आलोचना की गई थी। यहां तक ​​कि वसीम रिजवी ने भी इस्लाम में सुधार की मांग की है। उन्होंने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इन तमाम विवादित बातों के बीच 6 दिसंबर यानि आज दिन सोमवार को वसीम रिजवी ने आखिरकार इस्लाम छोड़ दिया और हिंदू बन गए और उनका नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गया।

LIVE TV