शादी के बाद अनुष्का की पहली बर्थडे को विराट ने कुछ ऐसे बनाया स्पेशल
मुंबई। ‘तानी पार्टनर’ से ‘परी’ तक का सफर तय कर चुकीं अनुष्का शर्मा आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। शादी हो जाने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। आज अनुष्का का जन्मदिन है।
पिछले साल ही अनुष्का शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी के बाद ये अनुष्का का पहला जन्मदिन है। जब अनुष्का और विराट कोहली का प्यार स्पेशल है तो भला शादी के बाद उनकी पहली बर्थडे कैसे फीकी रह सकती है।
फैंस को भरोसा है कि आज के दिन के लिए विराट ने अनुष्का के लिए काफी कुछ प्लान किया होगा। इस बात पर खुद विराट के द्वारा आज के दिन पोस्ट की गई एक तस्वीर यकीन दिलाने पर मजबूर करती है।
शादी के बाद की पहली बर्थडे अनुष्का से ज्यादा विराट के लिए स्पेशल है। इस खुशी के मौके पर विराट ने अपनी और अनुष्का की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में विराट अपने हाथों से अनुष्का को चॉकलेट खिला रहे हैं।
तस्वीर के साथ विराट ने कैप्शन लिखकर अनुष्का को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें सबसे ज्यादा ईमानदार और सकारात्मक इंसान बताया है। इस प्यारी सी तस्वीर में दोनों के बीच बेशुमार प्यार साफ झलक रहा है।
यह भी पढ़ें: सोना महापात्रा को मिली सूफी संघ से धमकी, ट्वीट कर मांगी मदद
शादी के बाद दोनों के करियर पर कोई असर नहीं पड़ा है। अनुष्का और विराट दोनों ही अपनी अपनी फील्ड में कमाल कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। इन दिनों वह शाहरुख खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग से समय निकालकर वह अक्सर आईपीएल में विराट और उनकी टीम को सपोर्ट करती नजर आती हैं।
Happy B'day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️ pic.twitter.com/WTepj5e4pe
— Virat Kohli (@imVkohli) May 1, 2018