महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कराया गया विराट दंगल

रिपोर्ट- बृजेंद्र राजपूत

महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2018 में पहली मन की बात में महिला सशक्तिकरण को बल देने के उद्देश्य से प्रेरित होकर महोबा जनपद के नगर पंचायत प्रतिनिधि ने गांव से ही महिला सशक्तिकरण को जोर देना शुरू कर दिया है। गाँव की पंचायत से महिला एव पुरुष दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इतना ही नही नगर पंचायत प्रतिनिधि ने हरियाणा और दिल्ली पहली महिला कुश्ती करा जोरदार आगाज किया है। इस अंतरराज्जीय अखिल भारतीय विराट दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानो ने पुरुषों को मैदान में हराकर मुकाबले को रोमांचक बना महिला सशक्तिकरण का अहसास कराया है।

दंगल

देश के प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में महिला सशक्तिकरण को जोर दिया गया। जिससे प्रभावित होकर बुन्देलंखंड के महोबा जनपद नगर पंचायत खरेला प्रतिनिधि राजू सिंह ने नगर में ग्रामीण अंचलों की किशोरियों को आत्मबल जगाने के लिए विराट दंगल प्रतियोगिता खेल का आगाज किया है।

ये वहीं राष्टीय खेल है जिसमे महिला सशक्तिकरण की न केवल झलक देखने को मिलती है बल्कि इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता भी आती है। इस दंगल प्रतियोगिता के आयोजन के बाद नगर एंव शहरी क्षेत्र से कुश्ती के मैदान में महिलाओं को देखकर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों के अंदर भी कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होने लगा है।

अखिल भारतीय विराट दंगल प्रतियोगिता राजू सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ भी गांव में छिपी नई प्रतिभाओं को आगे ले जाने को लेकर प्रयास कर रहे है। गांव गांव में खेल के मैदान देने के लिए मौजूदा सरकार विचार कर रही है। महिला पहलवानो के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। तो वहीं गांव में प्रतिभा के धनी लड़कियों को इन खिलाडियों से कुछ सीख कर कुछ कर गुजरने की ललक जाग उठी है।

यह भी पढ़े: सियासी रसूखदार… भाजपा नेता ने बांदा की एसपी पर की अभद्र टिप्पणी, जानें पूरा मामला

आज दिल्ली ,पंजाब हरियाणा से आयी शिल्पी, शीतल ओर रूबी जैसी महिला पहलवानो ने दूर दराज से पुरुष पहलवानो को धूल चटा चारों खाने चित्त कर महिला किसी से कम नही का अहसास कराया है। खेल के मैदान में पुरुषो पर जीत दर्ज करते ही हज़ारो की भीड़ ने महिलाओ का तालियो  से हौसला बढ़ाने का काम किया है।

LIVE TV