सलमान के लकी मैस्‍कॉट की आज है पुण्‍यतिथि, जानिए कुछ अनसुनी बातें

मुंबई। बॉलीवुड के गुजरे जमाने में अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाने वाले विनोद खन्‍ना की आज पुण्‍यतिथि है। पिछले साल आज ही के दिन इस सितारे ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया था। विनोद भले ही अब हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनकी मृत्‍यु के बाद भी लोगों के जहृन से उनकी याद धुंधली नहीं पड़ी है।

विनोद खन्‍ना की आज पुण्‍यतिथि

विनोद खन्‍ना बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक थे, जिनके फिल्‍मों के योगदान को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है। 80 और 90 के दशक में अपनी एक्‍टिंग से सबके दिल पर राज करने वाले विनोद के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिन्‍हें शायद आप नहीं जानते होंगे। आज हम आपको उनसे रूबरू कराएंगे।

  • बॉलीवुड एक्‍टर विनोद खन्‍ना का जन्‍म पाकिस्‍तान के पेशावर में 6 अक्‍टूबर 1946 में हुआ था। बटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था।
  • हीरो के रूप में पहचाने जाने वाले इस एक्‍टर ने विलेन के रूप में शुरूआत की थी।
  • अपने दौर में भी आज के जमाने के एक्‍टर्स की तरह सिक्स पैक एब्‍स होने के बावजूद उन्‍हें दिखाना नहीं पसंद था।
  • 1987 से लेकर 1994 के बीच में विनोद इंडस्‍ट्री के दूसरे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्‍टर थे।
  • विनोद पाकिस्‍तान के लिए भी एक फिल्म कर चुके हैं, जिसमें उन्‍होंने मुख्‍य किरदार निभाया था। वह फिल्‍म 2007 में रिलीज हुई थी।
  • उनके पिता नहीं चाहते थे कि विनोद फिल्‍मों में काम करें। काम के लिए पूछने पर उनके पिता ने उनपर बंदूक तानकर गोली मारने की धमकी दे दी थी।
  • विनोद करियर के शिखर पर पहुंचकर संयासी बनने के लिए इंडस्‍ट्री से दूर हो गए थे।
  • ओशो के अनुयायी बनने के बाद काफी सालों तक विनोद ने वहां बर्तन धुले और बागानी की थी।
  • ओशो के अनुयायी बनने की वजह विनोद की परिवार से बनी दूरियां उनकी 15 साल की शादी के टूटने की वजह बन गई थी। 1985 में उनका गीतांजलि से डिवोर्स हो गया था। गीतांजलि से उन्‍हें दो बेटे राहुल और अक्षय हुए थे।
  • साल 1990 में उन्‍होंने कविता दफ्तरी से दूसरी शादी की जिनसे उन्‍‍हें दो बच्‍चों एक बेटा और एक बेटी हुई थी।
  • साल 1997 में राजनीति में भी हाथ आजमा चुके थे। पंजाब में भाजपा की तरफ से चुनाव में खड़े हो चुके थे।
  • विनोद खुद को दबंग खान लकी मैसकॉट मानते थे। व‍ह सलमान की कई फिल्‍मों में उनके पिता का किरदार निभा चुके हैं और वह फिल्‍में सुपरहिट हुई थीं।
  • खबरों के मुताबिक, विनोद के सैफ की पहली पत्‍नी अमृता के बीच अफेयर रह चुका है। दोनों ने सगाई तक कर ली थी लेकिन रिश्‍तों में सबकुछ ठीक न होने की वजह से दोनों कुछ ही समय में अलग हो गए थे।
LIVE TV