VIDEO : घर के पीछे छिपा था सांप, लड़की ने पकड़ी पूंछ और फिर…

सोशल मीडिया की दुनिया से कुछ भी छिप नहीं सका है। यहां अक्सर ऐसी वीडियो और फोटोज सामने आती है जो देखते ही देखते तेजी से वायरल होने लगती हैं। इन्हीं में से एक है ये वीडियो जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक लड़की सांप पकड़ रही जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सांप घर के पीछे पत्थरों के पीछे छिपा बैठा था।

लड़की ने कुछ ही सेकंड में उसे हाथ में पकड़ लिया। एक तरफ जहां सांप को देखकर लोगों के पैर कपकपाने लगते हैं। वहीं लड़की ने बिना डरे उसको अपने हाथों में पकड़ लिया। आप देख सकते हैं कि किस तरह लड़की बेखौफ हाथ में सांप को पकड़े खड़ी है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम रील पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पेज का नाम नागेश्वरी है। पेज पर इस लड़की के सांप के साथ कई वीडियो हैं, जहां वो सांप को पकड़ती है और सही जगह पर छोड़ देती है।

LIVE TV