साप्ताहिक राशिफल में जानिए अपने सितारों का हाल और शुभ अंक व रंग

rashifal-1444305063साप्ताहिक राशिफल में जानिए अपने सितारों का हाल और शुभ अंक व रंग

मेष 

सफलता को प्राप्त करते हुए नई योजनाओं में निवेश करेंगे। रुका धन प्राप्त होने से व्यवहारिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य में प्रगति लाभ की स्थितियां बनाएगी। खड़ी फसल के व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। महिलावर्ग जो विद्युत विभाग से जुड़ी हुई हैं उन्हें स्थान परिवर्तन का योग है। छात्रवर्ग को सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग : बैंगनी, चमकीला सफेद

शुभ अंक : 1, 5  दिशा : नैऋत्य, मध्य पश्चिम

अनुकूल सलाह :  व्यवहारिक सोच में व्यापारिक दृष्टिकोण की खोज करें। 

वृष

जीवन के उतार चढ़ाव का अनुभव होगा। सही गलत का निर्णय स्पष्ट दिखाई देगा। अपने-परायों का ज्ञान इस समय होगा। धैर्य पूर्वक समय निकालें। व्यापारियों के लिए बुधवार का दिन व्यवसाय की दृष्टि से लाभ दे सकता है। महिला व छात्रवर्ग जो मेडिकेटेड को-रिलेशन से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ होगा।

शुभ रंग : फिरोजी, गहरा लाल

शुभ अंक : 2, 6 दिशा : वायव्य, मध्य उत्तर 

अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करते हुए लाभ को प्राप्त करें।

मिथुन

वैचारिक मतभेद में न उलझें। सरलता से कार्य को बढ़ाएं। परिजनों को महत्त्व देना सीखें अनुकूल वातावरण बनेगा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए कच्ची फसल के सौदे लाभदायक होंगे। महिलावर्ग बैंकिंग सेक्टर में स्थानांतरण के साथ पदोन्नत होंगी। छात्रवर्ग भी कॉर्पोरेशन सेक्टर में अवसर तलाशेंगे।

शुभ रंग :  गहरा नीला, दूधिया सफेद

शुभ अंक : 4, 6  दिशा : ईशान, मध्यपूर्व 

अनुकूल सलाह : अहमवादी दृष्टिकोण का त्याग करें।

कर्क  

समायोजन का माहौल बनेगा। आपके माध्यम से कनिष्ठवर्ग का महत्त्वपूर्ण कार्य हल होगा।  व्यक्ति विशेष के द्वारा रूका धन मिलेगा। व्यापारियों के लिए गुरु और शुक्रवार निवेश के मायने बढ़ा देंगे। महिलावर्ग अपने कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करेंगी। छात्रवर्ग को डिजिटल लेबोरेट्री के क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : काला, नींबू पीला

शुभ अंक : 7, 8  दिशा : उत्तर, पूर्व 

अनुकूल सलाह : किसी भी मामले को सरलता से हल की कोशिश करें। 

सिंह

नए-नए अवसरों को तलाशने की कोशिश करें। आर्थिक अस्थिरता का अनुभव होगा। पक्ष को मजबूत बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। सप्ताह के मध्य में बड़ी चिन्ता दूर होगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सोचनीय है। ध्यान रखें महिलावर्ग को वरिष्ठों के माध्यम से समझाइश दी जाएगी छात्र प्रयास करेंगे।

शुभ रंग :  गहरा हरा, सिंदूरिया

शुभ अंक :  1, 6  दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय

अनुकूल सलाह : बेहतर है नए व्यवसाय के बारे में आगे बढ़ें।

कन्या

कार्य क्षेत्र में प्रतिद्वन्द्वियों का विशेष प्रभाव सफलता दिलवाएगा। मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे। लाभ का क्राइटेरिया बढ़ाने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए एजेंसीज के माध्यम से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महिलावर्ग को बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन में उच्च पद और धन लाभ प्राप्त होगा। छात्रवर्ग भी इस और बढ़ेंगे।

शुभ रंग: फिरोजी, मेंहदी हरा

शुभ अंक :  6, 9  दिशा :  पश्चिम, उत्तर

अनुकूल सलाह : अवसरों का सही इस्तेमाल करना सीखें, फायदे में रहेंगे।

तुला

पुरानी समस्या का समाधान होगा। व्यवस्थाओं को बनाए रखने में पारिवारिक हित सधेगा। लाभ के लिए दो दिन बाद स्थितियां पक्ष में है। व्यापारियों के लिए विदेशी अवसर हीरा व्यवसाय में आगे बढ़ाएंगे। महिलावर्ग को इंटीरियर आर्किटेक्चर में अवसर मिलेगा। छात्रवर्ग भी आर्किटेक्चर में हिस्टोरिकल टच से लाभ मिलेगा

शुभ रंग :  समुद्री हरा, बादामी

शुभ अंक : 4, 9 दिशा : आग्नेय, मध्यपूर्व 

अनुकूल सलाह : अपनी कार्य प्रणाली में बदलाव करने की कोशिश लाभ देगी।

वृश्चिक 

मित्रों के माध्यम से व्यवसाय के योग प्राप्त होंगे। प्रयासों में तेजी लाएं। साथ ही अपनी आदतों में सकारात्मक परिवर्तन करें। टालने की प्रवृत्ति छोड़ें। व्यापारियों के लिए भूमि का सन्दर्भ लाभकारी रहेगा। महिलावर्ग को रेलवे इंजीनियरिंग सेक्टर में अवसर का विकल्प मिलेगा। छात्रवर्ग सफल होंगे।

शुभ रंग : गहरा नीला, केसरिया

शुभ अंक : 2, 5  दिशा : मध्य उत्तर, ईशान

अनुकूल सलाह : कार्य में गम्भीरता दिखाएं, लापरवाही नुकसान दे सकती है।

धनु

पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुधार करना लाभकारी रहेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य में बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। महिलावर्ग को शारिरीक समस्या कार्य अवरोध करेगी किन्तु प्रतिष्ठा बनी रहेगी। छात्रवर्ग जो कम्प्यूटर डिजाइनिंग प्रोग्रामिंग से जुड़े हैं उन्हें अवसरों की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग : गहरा काला, हल्दी पीला

शुभ अंक : 2, 6 दिशा : आग्नेय, मध्य दक्षिण 

अनुकूल सलाह : कार्य के प्रति जिम्मेदारी का भाव रखें, कई बिगड़े काम बनेंगे।

मकर

बाहरी यात्रा का योग बन रहा है। परिजनों से मुलाकात व्यवसायिक प्रगति के लिए अनुकूल रहेगी। व्यापारियों के लिए सोम, मंगल, बुध में हैवी इलेक्ट्रिकल टूल्स में लाभ का योग है। तकनीकी परिवर्तन कर आगे बढ़ें। पब्लिक सेक्टर में परिवर्तन के साथ पदोन्नति होगी। छात्रों ऑटोमोबाइल के सेक्टर में सफल होंगे।

शुभ रंग : गुलाबी, दूधिया सफेद

शुभ अंक : 6, 8 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य

अनुकूल सलाह : समय की कीमत समझना सीखें, लापरवाही नुकसान दे सकती है।

कुंभ 

वैचारिक मतभेद को संबधों के मध्य न आने दें। प्रतीक्षा करते हुए आगे बढ़ें। व्यवसाय में गुरुवार का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापारियों के लिए कॉपर व क्लॉथ मार्के टिंग में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिलावर्ग को एनिमल हस्बेंडरी में परिवर्तन व पदोन्नति संभव है। छात्रवर्गों को भी लाभ मिलेंगे।  

शुभ रंग :  तोतापरी हरा, गहरा नीला

शुभ अंक : 6, 8 दिशा : ईशान मध्यपूर्व

अनुकूल सलाह : समस्याओं को सुनकर आपसी तालमेल से समाधान निकालें। 

मीन

रुके कार्यों में प्रगति होगी। परिजनों के माध्यम से मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा। स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को मंडी में दलहन तिलहन के सौदे में अच्छा मुनाफा होगा। महिलावर्ग को रिलिजियस प्रिस्ट बनने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रवर्ग सेन्ट्रल मेडिटेशन के लिए आगे बढऩा पसन्द करेंगे।

शुभ रंग : चैरी रेड, गहरा काला

शुभ अंक : 1, 6 दिशा :  उत्तर ईशान

अनुकूल सलाह : राजनीतिज्ञों के माध्यम से नीतिगत परिवर्तन करेंगे।

 
LIVE TV