मौसम ही नहीं जीवन भी रंगीन बनाते हैं पेड़-पौधे, लाएंगे नया उजाला… जानिए कैसे

अक्सर लोग अपने मकान के आसपास हरे पेड़-पौधे लगाते है। जिससे उनके घर का माहौल सुंदर और हमेशा शुद्ध बना रहे। लेकिन जब आप अपने घर के दरवाजों पर या फिर बालकनी में पेड़ लगाते हैं तो उसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

पेड़-पौधे

आज आपको बताएंगे कि आपके घर में कौन सा पेड़ लगाने से माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहे और आप हमेशा खुशहाल रहें साथ ही आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहे।

जानिए कौन से पेड़ आपको दिलाएगा सुख-समृद्धि:-

  1. अगर आप अपने घर में मनी प्लांट का पेड़ लगाते है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खुशियों की कमी कभी नही होती। ज्योतिष के अनुसार मनी पलांट शुक्र ग्रह का कारक है। शुक्र की उपस्थिति में पति-पत्नी के संबंध बेहद मधुर होते हैं।
  2. चंपा, नागचंपा, बेला,चमेली, और रात रानी आदि फूल घर के बाहर लगाएं।
  3. बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं। ऐसे घर में बांस के पौधे लगा सकते हैं।
  4. आप अपने घर या दुकान व ऑफिस की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के लिए गुलदस्तों में रोज ताजे फूल लगाएं। फूलों के गुलदस्ते सौभाग्य की वृद्धि करते हैं। मुरझाए फूल व पत्तियां निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करती हैं उसे न लगाएं।
  5. बेडरूम में किसी भी तरह के पौधे लगाने से बचना चाहिए। इससे मैरिड लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है। डाइनिंग व ड्रॉइंग रूम में गमले रखे जा सकते हैं।
  6. यदि घर की किसी दीवार पर पीपल उग आए तो उसे पूजा करके हटाते हुए गमले में लगा देना चाहिए। पीपल को बृहस्पति ग्रह का कारक माना जाता है।
  7. बोनसाई पौधा भी घर में तैयार नहीं करने चाहिए और न ही बाहर से लाकर लगाने चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार बोनसाई पौधा घर में रहनेवाले सदस्यों का आर्थिक विकास रोकते हैं।
  8. तुलसी का पौधा बेहद कल्याणकारी, बहुउपयोगी, पवित्र एवं शुभ मानाजाता है। तुलसी में एंटीबायोटिक सहित अनेक औषधीय गुण होते हैं। इसका स्पर्श व इसकी हवा दोनों लाभकारी है। इसलिए इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा वायु प्रदूषण को भी कम करता है।
  9. गुलाब, चंपा व चमेली के पौधे घर में लगाना अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे मानसिक तनाव व अवसाद में कमी आती है।
  10. पौधे व फूलों का उपयोग घर के नुकीले कोणों व उबड़-खाबड़ जमीन को ढकने के लिए कर सकते हैं।
  11. घर में खूबसूरत पत्ती वाले पौधे जैसे- साइकस, एक्लिया, अर्लिया,फिलोडेण्ट्रोन व ऐरिका आदि लगाए जा सकते हैं।
  12. घर में कांटेदार व दूध (जिनसे कटने-छिलने पर सफेद द्रव्य निकलता हो) वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि कांटे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। गुलाब जैसे कांटेदार पौधे लगाए जा सकते हैं, पर इसे घर की छत पर रखें तो बेहतर रहेगा।

LIVE TV