UP Polytechnic’s Exams Postponed: यूपी पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, जानें नई डेट

यूपी पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होनी थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। परीक्षाएं अब 16 मार्च से होंगी। जबकि, 22 जनवरी से ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

आपको बता दें कि बीते सोमवार को ही निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने जानकरी दी थी कि 16 जनवरी तक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलेंगी। 16 जनवरी तक कोविड संक्रमण नियंत्रण में आता है तो परीक्षाएं कराई जाएंगी। अगर केस कम नहीं हुए तो परीक्षाएं टाल दी जाएंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला अब लिया गया है। जिसके अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर की स्थगित परीक्षाएं अब 16 मार्च से आयोजित की जाएंगी। वहीं, ऑनलाइन कक्षाएं 22 जनवरी, 2022 से प्रारंभ कर दी जाएंगी।

LIVE TV