UP panchayat elections : जल निकासी की समस्या से परेशान 81 साल की वृद्धा उतरी चुनावी मैदान में, बहुओं से बोली यह बात

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदार तो कई हैं। वहीं कानपुर में चौबेपुर के रुद्रपुर बैल क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी पद पर मैदान में उतरने वाली रानी देवी के जज्बे को सलाम देते हैं। रानी देवी उम्र के उस पड़ाव में हैं, जब लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। रानी देवी की आयु मात्र 81 साल है। वहीं रानी गांव की पगडंडियों में चिलचिलाती धूप में समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं।

आपको बता दें कि, रुद्रपुर बैल की सीट जब महिला आरक्षित हुई, तो परिवार में चर्चा होने लगी कि घर की किसी बहू को चुनाव में उतारा जाए लेकिन, तब रानी देवी आगे आईं और अपने बहुओं से बोलीं, ‘तुम लोग घर संभालों में खुद चुनाव लड़ूँगी।’ यह पहली अकेली महिला प्रत्याशी हैं जो इस चुनव में खड़ी हैं। उन्होंने ये निर्णय सोच-समझ कर लिए। रानी देवी सरकारी व्यवस्था से काफी परेशान हैं।

रानी देवी का कहना है कि उनके गांव में नाली खड़ंजा की समस्या वर्षों से दूर नहीं हो पा रही है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं बिल्कुल भी नहीं है। जलभराव की वजह से तमाम बीमारियां फैल रही हैं। यदि वे बीडीसी बनती हैं तो मूलभूत समस्याओं का समाधान कराएंगी। रानी देवी भरथापुर गांव निवासी स्व. शिवनाथ सिंह यादव की पत्नी हैं। लोगों ने उनके जज्बे को सराहना भी दी है। झुकी कमर व लड़खड़ाते कदमों से ही सही लेकिन रानी देवी चुनाव पूरी गंभीरता से लड़ रही हैं। उनकी दो बेटियां और दो बेटे के अलावा नाती, पोतों से भरा परिवार है। रानी के दोनों बेटे किसान हैं और एक नाती शिक्षक है।

LIVE TV