UP Election 2022: अखिलेश यादव की भविष्यवाणी 2022 में बनेगी सपा सरकार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने फैसला किया है कि बड़े दलों से गठबंधन नहीं होगा। पार्टी छोटे दलों को साथ लेकर चलने का काम करेगी और जिसको भी बीजेपी को हराना है उसके लिए समाजवादी पार्टी के दरवाज़े खुले हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने गठबंधनों के साथ 350 सीटें जीतने जा रही है।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को उन्नाव पहुंचे थे। यहां वह मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व पशुधन मंत्री स्व. मनोहर लाल के 85वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजकों को कार्यक्रम में 50 लोगों को ही शामिल करने का आदेश प्रशासन ने दिया था। आयोजकों ने भी सपा कार्यकर्ताओं से कम से कम संख्या में पहुंचने को कहा था। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत करने की तैयारी की है।

LIVE TV