UP Corona Update : 33 नए मामले, 64 लोग हुए ठीक

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए है। जबकि 64 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 857 रह गई है। वहीं इसका रिकवरी रेट अब 98.6 फिसदी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है।

Two Cases Of Kappa Covid Variant Detected In Uttar Pradesh

प्रदेश में कल 2,27,740 सैंपल्स की जांच हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.01 प्रितिशत के आसपास है। अब तक कुल 6,42,77,972 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

प्रदेश में कोविड टीकाकरण तेजी से संचालित है। अब तक वैक्सीन की कुल 4.44 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना की संभावित अगली लहर से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। बच्चों के लिए बेड की व्यवस्था के साथ-साथ प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।

LIVE TV