UP B.Ed Answer Key 2020 : यहां से प्राप्त करें बीएड 2020 की आंसर की

यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम रविवार 9 अगस्त 2020 को संपन्न हो गया। इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी यूपी बीएड आंसर की 2020 को ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। इसके बाद जो भी उम्मीदवार यूपी बीएड 2020 की परीक्षा में शामिल होंगे वह अपनी उत्तर कुंजी को वेबसाइट से जांच कर सकेंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर यूपी बीएड 2020 की आंसर की देखी जा सकेगी। इसी के साथ परीक्षा में शामिल हुए लोग अपने अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। इसी के साथ यूपी बीएड आंसर की 2020 में किसी को भी उत्तर पर आपत्ति होती है तो आप ऑब्जेक्शन जमा कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन के लिए आपको विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर जाना होगा। हालांकि ऑब्जेक्शन के लिए आपको शुल्क जमा करना होगा।

ऐसे प्राप्त कर सकेंगे यूपी बीएड 2020 की आंसर की

  • आंसर की प्राप्त करने के लिए लखनऊ विश्विविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलने के बाद आपको Click For UP B.Ed 2020 JEE Form And Candidate Login के ऑप्शन पर जाकर उसी को क्लिक करना होगा।
  • यहां से आपको up b.ed answer key 2020 का लिंक प्राप्त हो जाएगा। उस पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक ओपन होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और डीओबी डालना होगा।
  • यहां से आपको मांगी गयी जानकारी भरना होगा।
  • इन जानकारियों को भरने के बाद आपको आंसर की प्राप्त हो जाएगी।
  • आंसर की प्राप्त होने के बाद आप उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
LIVE TV