UP : चुनावी रांजिश में प्रधान प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही चुनावी रांजिशों का दौर शुरू हो गया है। ताजा मामला सूबे के बागपत जिले का है। यहां एक प्रधान प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से घालय प्रत्याशी की नाम शकील है। पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ओसिक्का गांव का है। जानकारी के मुताबिक यह हत्या चुनावी रंजिश के चलते हुई है।

वहीं घायल शकील को पहले बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। हालांकि,शकील की हालत गंभीर बनी हुई है।

LIVE TV