UN में डाॅ. अम्बेडकर का हुआ गुणगान

dr-br-ambedkar_57108265d4407एजेंसी/नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र संघ में भी भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। डाॅ. अम्बेडकर की जयंती मनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करते हुए कहा कि यह भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने लिखा कि संयुक्त राष्ट्र में आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है यह एक सुखद बात है।

बड़े पैमाने पर लोग यहां मनाए जा रहे समारोह में शामिल हुए। दरअसल पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने अम्बेडकर की जयंती मनाई और कहा कि अधिकारी ने लोकप्रिय भारतीय समाज सुधारक को वंचित लोगों का वैश्विक आदर्श भी कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि उसे वैश्विक आदर्श कहा गया है।

सपनों को पूर्ण करने के लिए भारत के साथ चलने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि दुनिया भारत के महानायकों को महत्व दे रही है और साथ ही विश्व में भारत का कद उंचा हो रहा है। इस मामले में यूएनडीपी प्रशासक हेलन क्लार्क ने डाॅ. आंबेडकर की 125 वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र में आयोजित किए गए समारोह को लेकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ओर से इस तरह की महत्वपूर्ण जयंती को मनाने के लिए वे भारत की तारीफ कर रहे हैं। 

दरअसल संयुक्त राष्ट्र विकास समूह की अध्यक्ष क्लार्क द्वारा राजनयिकों, विद्वानों और अम्बेडकर के अनुयायियों को लेकर कहा कि यह अवसर ऐसे व्यक्ति को स्मरण करने का अवसर है जो कि बहुत महान व्यक्ति की विरासत को याद करता है।

उन्होंने इस बात को समझा कि बढ़ती असमानताओं देशों और लोगों की आर्थिक व सामाजिक खुशहाली के सामने कई तरह की चुनौतियों को रखती हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग हाशिए पर जी रहे थे उन्हें अच्छा जीवन देकर लोगों के लिए एक प्रतीक बना दिया।

LIVE TV