Twitter: Elon Musk ने शुरू की आज से कर्मचारियों की छटनी, पूर्व सीईओ साथ कइयो को कर चुके है बाहर

शकुन्तला

एक रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर के नए एलन मस्क ने कहा है की वो इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत कम करने के जरुरी कदम उठाएंगे। मस्क ट्विटर का सालाना खर्च 1 अरब डॉलर तक कम करना चाहते हैं उन्होंने खर्च में कटौती की इस योजना को ‘डीप कट्स प्लान’ नाम दिया है।

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीद लिया है जिसके बाद मस्क ने ट्विटर की लागत कम करने का प्रयास शुरू कर दिया है। जिसके लिए उन्होंने आज से ही ट्विटर के कर्मचारियों की छटनी शुरू कर दी है। मास्क के ऐसा करने के पीछे उनका उद्देश्य कंपनी के बुनियादी ढांचे की लागत घटाकर करीब एक अरब डॉलर (82 अरब रुपये) बचाना हैं।

बुनियादी ढांचे में कटौती से होंगे भरी नुकसान

ट्विटर के खर्च कटौती से जुड़े सूत्रों के अनुसार कंपनी का लक्ष्य सर्वर और क्लाउड सेवाओं से 15 लाख डॉलर और 30 लाख डॉलर की रोजाना बचत करना है। आंतरिक दस्तावेज के अनुसार ट्विटर को रोज लगभग 30 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है।

ट्विटर के सूत्रों की माने तो बुनियादी ढांचे में कटौती से इसके एप और वेबसाइट को भारी नुकसान पहुंच सकता है। राजनितिक और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओ के वक्त जब यूज़र्स इसका ज्यादा इस्तेमाल करते है ये डाउन हो जाएगा। कंपनी से जुड़े एक अन्य सूत्र ने कहा कि सोशल मीडिया साइट, अतिरिक्त सर्वर स्पेस में कटौती के साथ ट्रैफिक को संभालने की क्षमता विकसित करने पर भी विचार कर रही है।

 क्यों कर रहे कर्मचारियों की छटनी

एलन मस्क ने बताया कि वो ट्विटर को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना चाहते हैं जिसके लिए शुक्रवार से कर्मचारियों की छटनी शुरू की जायेगी। इस दिशा में पहले ही दिन मस्क ने बड़ा फैसला लेते हुए ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था।

 अमेरिकी मीडिया हाउस ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर में कुल 7,500 कर्मचारी काम कर रहे है जिसमे से 50% तकरीबन 3,700 कर्मचारियों को 4 नवंबर को बाहर का रास्ता दिखाने वाले है। कंपनी में इतने बड़े स्तर पर छंटनी का दावा ब्लूमबर्ग ने एक अनाम सूत्र के हवाले से किया है। फिलहाल ट्विटर इस दावे की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कंपनी के अधिग्रहण के बाद पहले बड़े नीतिगत बदलाव के तौर पर मस्क हर ब्लू टिक वाले अकाउंट धारकों से शुल्क वसूलने जा रहे हैं।

LIVE TV