कर्नाटक के तुमकुर ने भी तय किया है भारत के इतिहास का सफर

भारत का दक्षिण राज्य अपने आप में ही बहुत खास है। यहां का हर शहर, हर गांव अपने सौंदर्य का बखान खुद करता है। बैंगलोर से महज 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित तुमकुर कर्नाटक का एक खूबसूरत शहर है। जो अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। अपने सौंदर्य के बूते इस शहर को देखने के लिए लोग देश क्या विदेश से भी यहां आते हैं। इस शहर को देखने के लिए लोगों की भीड़ को देखते हुए तरह-तरह के इंतेजाम किए गए हैं।

पावागढ़ किला

कालेश्वर मंदिर

तुमकुम शहर के घूमने की शुरुआत आप यहां के कालेश्वर मंदिर से कर सकते हैं। यह एक बहुत ही प्राचीन मंदिर है। इसका निर्माण 9वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। इस मंदिर में भगवान शिव की भव्य मूर्ति स्थापित है। यहां पर भगवान शिव की नृत्य मुद्रा में मूर्ति है। इस मंदिर के अंदर का परिवेश काफी अच्छे से सजाया गया है।

कालेश्वर मंदिर

यह भी पढ़ें:Onam 2018: बाढ़ के चलते तबाह हुए केरल के लोग कैसे मनाएंगे ओणम का त्योहार

पावागढ़ किला

मंदिर के दर्शन के अलावा आप यहां के ऐतिहासिक स्थल की भी सैर कर सकते हैं। यहां का प्रसिद्ध पावागढ़ किला काफी अलग है। पावागढ़ कभी मैसूर साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। यह वो ऐतिहासिक स्थल है जहां टीपू सुल्तान और अंग्रेजों के बीच लड़ाई लड़ी गई थी।

पावागढ़ किला

यह भी पढ़ें:आयुर्वेद में इन वस्तुओं का सेवन कभी भी डॉक्टर से बिना पूछे ना करें

देवआर्यनदुर्ग

यहां के मंदिर और किला घूमने के बाद आप यहां के प्रसिद्ध हिल स्टेशन देवआर्यनदुर्ग की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। लगभग 3940 फीट की ऊंचाई पर बसा यह पहाड़ी स्थल पर्यटकों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है वीकेंड पर यहां बैंगलोर और आसपास के शहरों से पर्यटक सुकून भरा समय बितान के लिए आते हैं। इतना ही नहीं यहां की ऊंची पहाड़ी पर नरसिम्हा, भोग नरसिम्हा मंदिर स्थित है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन यहां पर कार फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस शानदार फेस्टिवल में शिरकत करने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां पर शानदार अनुभव के लिए आप यहां पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

देवआर्यनदुर्ग

LIVE TV