Tokyo Olympics : एक हैट्रिक और टूट गई गोल्ड की उम्मीद, बेल्जियम ने लंदन और रियो में भी रोकी थी राह

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक में मंगलवार को भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। उसे बेल्जियम के हाथों 5-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं है जब बेल्जियम की टीम भारत की राह में रोड़ा बनी है।

बेल्जियम इससे पहले 2012 में लंदन ओलंपिक और 2016 में रियो ओलंपिक में भी भारतीय टीम को झटका दे चुकी है। उसने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार हैट्रिक लगाई है। बेल्जियम ने टोक्यो ओलंपिक में अभी तक कुल 34 गोल दागे हैं इसमें से 14 गोल सिर्फ हेंड्रिक्स के नाम पर दर्ज हैं। इसमें 3 हैट्रिक भी शामिल हैं।

टोक्यो से पहले भारत ने बेल्जियम को पिछाले 5 में से 4 भिड़ंत में हराया था। भारतीय टीम ने 2019 में बेल्जियम दौरे पर इस टीम के लिए लगातार तीन मैच जीते। इसमें एक मुकाबता तो भारत ने 5-1 से एकतरफा अंदाज में जीता था। फिर बेल्जियम ने सीरीज से सबक लिया और बेहतर प्लानिंग के साथ मैदान में भारत का सामना किया।

इस सेमीफाइनल में हार के बाद भारत लगातार तीसरे ओलंपिक में बेल्जियम से हारा है। सबसे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में बेल्जियम ने भारत को ग्रुप स्टेज में 3-0 से हराया था। इसके बाद फिर भारत ने 2016 के रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। लेकिन अंतिम-8 के मुकाबले में बेल्जियम ने ही भारत को 3-1 से हराया।

LIVE TV