Tokyo Olympics : हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत के साथ टोक्यो ओलंपिक में कदम रखा। टीम ने अपने पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा। इस जीत का श्रेय हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश को गया। पहले क्वार्टर में भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया था। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से पहले क्वार्टर में केन रसेल ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया।

Image

वहीं, दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से ताबड़तोड़ मुकाबला देखने को मिला। दोनों प्रतिद्वंदी एक दूसरे के खिलाफ गोल करने को तरसते रहे। इस दौरान भारत की तरफ से जोरदार हमला किया गया। हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। 

बता दें तीसरे तीसरे क्वार्टर की करे तो न्यूजीलैंड टीम की तरफ से वापसी की पूरी कोशिश की गई। लेकिन, भारतीय टीम ने भी अपना आक्रमण तेज रखा। इस दौरान मिले पेनाल्टी कॉर्नर का टीम इंडिया ने पूरा फायदा उठाया और हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम गोल करने की कोशिश करती रही लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उसकी एक न चली। लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के जेनेस ने मौका ताड़ा और गोल कर दिया। इस तरह तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3-2 रहा। 

इसके बाद बारी आई तीसरे क्वार्टर की जिसमें मनदीप सिंह ने गोल करने का एक मौका बनाया लेकिन कीवी टीम गोल बचाने में सफल रही। इस दौरान भारत की तरफ से कुछ गलतियां भी की गईं जिसके एवज में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारत की तरफ से श्रीजेश ने अच्छा बचाव करते हए भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। 

LIVE TV