Tokyo Olympics : भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने टोक्यो ओलंपिक के लिए बदला अपना घोड़ा

टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत के चंद दिन पहले ही भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने अपना घोड़ा बदलते हुए मेडिकोट को प्राथमिकता दी है। इसके साथ उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में 2 रजत पदक जीते थे। इससे पहले मिर्जा ने घोषणा की थी कि वह टोक्यो खेलों में दजारा 4 के साथ उतरेंगे।

फवाद मिर्जा का प्रायोजन करने वाले एम्बेसी समूह ने जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मिकी के नाम से मशहूर सेगनुएर मेडिकोट ने एशियाई खेलों में मिर्जा को 2 रजत पदक दिलाने में मदद की थी। इन दोनों का एक दूसरे के साथ अच्छा भावनात्मक रिश्ता है। शुरुआत में फवाद ने ओलंपिक के लिए दजारा 4 को चुना था। लेकिन पिछते कुछ हफ्तों की कड़ी प्रतिस्पर्धा और अभ्यास के बाद उन्हें लगा कि दजारा 4 पर काफी दबाव पड़ा है। इसलिए टोक्यो ओलंपिक में सेगनुएर मेडिकोट के साथ उतरने का फैसला लिया गया है। यह घोड़ा अच्छी तरह से मूवमेंट कर रहा है।

LIVE TV