Today’s History 29 November: जानिए 29 नवंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

29 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की 1759 में हत्या।
  • सर जेम्स जे ने 1775 में अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
  • पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ 1830 में  विद्रोह शुरु हुआ।
  • ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून 1870 में लागू हुआ।
  • ब्रिटेन ने 1782 में अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में 1889 में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
  • स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन 1899 में आज ही के दिन हुआ था।
  • अमेरिका ने 1916 में डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
  • अलबानिया को 1944 में नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1947 में फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने 1947 में भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1948 में पूर्वी बर्लिन में पृथक सरकार बनाई।
  • पूर्वी जर्मनी में 1949 में हुए यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
  • दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन 1961 में भारत आये।
  • हरियाणा 1970 में सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
  • तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने 1989 में इस्तीफा दिया।
  • अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज ने 1990 में युद्ध टालने के लिए अमरीकी-इराक बैठक का प्रस्ताव रखा।
  • कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने 1998 में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
  • महाराष्ट्र के 1999 में नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
  • आसियान देशों ने 2004 में चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
  • तक बाबूलाल गौर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • पाकिस्तान ने 2006 में मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
  • जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने 2007 में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
  • 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने 2008 में मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

29 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का जन्म 1869 में हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का जन्म 1913 में हुआ।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का जन्म 1935 में हुआ।

29 नवंबर को हुए निधन

  • 16वाँ मुग़ल बादशाह आलमगीर द्वितीय का निधन 1759 में हुआ।
  • कवि एवं समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव का निधन 2002 में हुआ।
  • असमिया की ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी का निधन 2011 में हुआ।
  • अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन 2015 में हुआ।
LIVE TV